
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता श्री मनोज जखमोला के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने हरिपुर कला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही भगत सिंह कॉलोनी में स्वीकृत एक अन्य विकास योजना के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता को सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विधायक डॉ. अग्रवाल के विकास कार्यों के प्रति निरंतर प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सीवर, पेयजल, विद्युत एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर उप प्रधान श्री मनोज शर्मा, पंचायत सदस्य श्री संजीव चौहान, पंचायत सदस्य श्री आशीष कुकरेती, पंचायत सदस्य श्री मुकेश कंडवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री पंकज पाल, श्री राजेश लखेड़ा, श्री अनिल बहुखंडी सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



