केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर द्वारा देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक एवं ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

  • सीबीआईसी सदस्य (सीमा शुल्क) श्री योगेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में देहरादून में समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का हुआ आयोजन
  • उत्तराखंड के व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा करदाताओं के साथ किया गया सीधा संवाद
  • करदाताओं और कर प्रशासन के बीच पारदर्शी एवं सुगम संबंध बनाने पर बल


देहरादून। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, देहरादून द्वारा 07 और 08 अगस्त 2026 को देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक तथा ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), नई दिल्ली के सदस्य (सीमा शुल्क) श्री योगेंद्र गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीमा शुल्क एवं सीजीएसटी जोन मेरठ के मुख्य आयुक्त श्री नीतीश कुमार सिन्हा, सीजीएसटी आयुक्तालय देहरादून के आयुक्त डॉ. अशोक कुमार पाण्डे, ऑडिट आयुक्त श्री नीलेश कुमार गुप्ता, अपील आयुक्त श्री अनिल चौधरी सहित मेरठ जोन के विभिन्न आयुक्तालयों के प्रधान आयुक्त, आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

श्री योगेंद्र गर्ग ने मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले सभी आयुक्तालयों के राजस्व एवं प्रशासनिक प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।

करदाता सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मंडलों व रेंजों के पुनर्गठन, कर्मचारियों के पुनर्संतुलन तथा प्रमुख स्थापना संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर अधिवक्ताओं ने संवाद में हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधियों की व्यावहारिक समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया गया।

नीतिगत मामलों से जुड़े सुझावों को सीबीआईसी बोर्ड एवं वित्त मंत्रालय के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करने की बात कही गई।

सीबीआईसी सदस्य श्री योगेंद्र गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के ‘जीएसटी संवाद’ करदाताओं और कर प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि व्यापारिक समुदाय को सशक्त बनाने और जीएसटी प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नियमित अंतरालों पर जारी रहेगा।

More From Author

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना

जनपद ऊधमसिंहनगर की नगर पालिका परिषद्, किच्छा एवं नगर पालिका परिषद्, सिरौलीकलां के अध्यक्षों एवं सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना हुई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.