भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

ऋषिकेश। महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग, संघर्ष और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी उनका अतुलनीय योगदान रहा। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना उनके महान योगदान का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए हमें राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर सोमपाल, राधेश्याम, विजय रावत, सुमित अग्रवाल, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी रतूड़ी, ब्रजेश कश्यप, राजेंद्र, सुरेश, अभिषेक कश्यप, संजीव कश्यप, रामप्रीत साहनी, आकाश जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

More From Author

पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर परमार्थ निकेतन की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.