जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

  • गुमानीवाला क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश/श्यामपुर। ऋषिकेश विधानसभा के गुमानीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली ने कहा कि विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए विभिन्न माध्यमों से कराए गए कार्यों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। वहीं समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी ने कहा कि डॉ. अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के साथ-साथ अनेक विकास कार्यों को गति मिली है।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गुमानीवाला क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैनाल रोड पर बने नाले को स्लैब से ढकने सहित क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निर्माण एवं सुधार के कार्य कराए गए हैं। ओम विहार, देवेंद्र विहार, भैरव कॉलोनी, तुलसी विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने गुमानीवाला क्षेत्र में 100 स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सड़क एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार क्षेत्रीय जनता से संवाद किया जा रहा है। जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को मौके पर समझकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, गणेश राणा, गोविंद सिंह महर, दीपक महर, रवि शर्मा, संजय पोखरियाल, राधेश्याम व्यास, जीतराम ममगाईं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.