“सेवा संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का माध्यम: डॉ. प्रेमचंद 

ऋषिकेश/ श्यामपुर। भारतीय जनता पार्टी, मा. प्रधानमंत्री मोदी जी- सेवा समर्पण के 25 वर्ष “सेवा संकल्प अभियान” 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत गत दिवस श्यामपुर मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल का पारंपरिक तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यशाला में डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही “सेवा, संगठन और समर्पण” है। कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनसेवा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आपसी समन्वय के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, प्रदेश सह संयोजक किसान मोर्चा विनोद शास्त्री, जिला मंत्री आशीष बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद रावत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अमनप्रीत सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, नीलम काला चमोली, लक्ष्मी सेमवाल, बांकेलाल पांडे, गोविंद सिंह मेहर, पूनम व्यास, सीमा पयाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विकास भवन में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.