टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग

  • टैक्सी चालक एवं वाहन मालिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. अग्रवाल का शौल ओढ़ाकर एंव माला पहनाकर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि टैक्सी चालक एवं वाहन मालिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक और मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने एसोसिएशन के आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक संस्थाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर सहयोग किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष होमराज गुप्ता, सचिव नरेंद्र सिंह, सहसचिव महावीर जी, पूर्व सचिव वीरेंद्र कंडारी, राजेश शर्मा, चंद्र मोहन, मनजीत, चंद्र सिंह, मनोनीत पार्षद सुमन रावत, मनोनीत पार्षद पूनम ढोभाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुदेश शर्मा, मदन नागपाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

आत्म-ज्ञान का प्रकाश फैलाया रहे हैं महाराज: राज्यपाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.