विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गणेश उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की

  • गणेश उत्सव हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश। गत रात्रि ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के सर्वहारा नगर (काले की ढाल) में आयोजित चतुर्थ गणेश उत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गणेश उत्सव हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना और अधिक मजबूत होती है।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को चतुर्थ गणेश उत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पवन गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, नारायण पांडे, दिलीप, अनुज यादव, राम आशीष मौर्य, शीला देवी, यशोदा देवी, कुसमाबाद देवी, गुड़िया, सविता, सोमवती, रीना यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया कुंभ से संबंधित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण 

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.