पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने किया पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण

  • पार्क में आवश्यक सुविधाएं एवं कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश

रायवाला। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला में विधायक निधि से ₹4 लाख की लागत से कराए जा रहे पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पार्क में नया गेट लगाने के साथ ही बच्चों के लिए झूले सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के बच्चों को खेलने के लिए बेहतर एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने पार्क में खेल रहे बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने पार्क में हो रहे विकास कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराने पर डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्क में नई सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर रायवाला मंडल महामंत्री सुंदर लाल गौड़, मोहित शर्मा, मुदित गोस्वामी, दीपमाला कम्बोज, मनीष कुकरेती, रोहित रावत, शम्भू सती आदि उपस्थित रहे।

More From Author

टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.