विधायक डॉ. प्रेमचंद ने नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक मार्ग के नवीनीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

  • सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक 7.30 किलोमीटर लंबे मार्ग के नवीनीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया।

कुंभ निधि से लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मार्ग का बी.सी. (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्के शोल्डर का निर्माण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक का मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सड़क के नवीनीकरण एवं पक्के शोल्डर के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ साथ देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन करने मे सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, कनिष्ठ अभियंता संजय सेमवाल, कनिष्ठ अभियंता राहुल सैनी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमोला, इंद्र कुमार गोदवानी, विपिन पंत, शिव कुमार गौतम, सतपाल राणा, अरुण बडोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ का विधायक डॉ. प्रेमचंद एवं कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.