संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ का विधायक डॉ. प्रेमचंद एवं कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

ऋषिकेश। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार मिलने के बाद पहली बार ऋषिकेश विधानसभा पहुंचे श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी का ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड, ऋषिकेश में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी का माला पहनाकर, पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी के संगठनात्मक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और ऊर्जा के साथ मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, नामित पार्षद सोनू पांडे, पूर्व पार्षद विपिन पंत, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा जी का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने नटराज चौक से श्यामपुर चौकी तक मार्ग के नवीनीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु डीएम की पहल; 10 बच्चों के उपचार को जिला प्रशासन ने दिए रू0 9.60 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.