क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

  • डॉ. प्रेमचंद ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आठ विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल में नगरीय क्षेत्र की क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।

समापन समारोह में डॉ. अग्रवाल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले आठ विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल के माध्यम से ग्रामीण एवं छोटे शहरों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संध्या गुप्ता, जीआईसी आईडीपीएल के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया, व्यायाम शिक्षक विकास जी, प्रवीण जी, शतीश जी, बिंदु काला, मोनिका चौहान, पूनम राणा सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

सेवा संकल्प एवं सुशासन अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन” कार्यक्रम आयोजित

गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर डॉ. प्रेमचंद ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.