- आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास की मजबूत नींव तैयार करने का कार्य कर रहे हैं: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के वनखंडी एवं शांति नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प एवं सुशासन अभियान के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन” कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उन्होंने उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिष्ठान खिलाया तथा उनके बीच क्रीड़ा सामग्री वितरित की। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास की मजबूत नींव तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। यहां नन्हे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार, पोषण एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार तथा राज्य की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य मातृशक्ति एवं बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। “आंगन मिलन” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ बच्चों और माताओं से सीधा संवाद भी स्थापित हो रहा है।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार सतीश सिंह, पार्षद पायल बिष्ट, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा दुर्गा जिंदल, बूथ अध्यक्ष उदित जिंदल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
