महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

  • तय समय-सीमा के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश

हल्द्वानी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गोला नदी पर बन रही बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल जिले में काठगोदाम से लगभग 10 किलोमीटर दूर गोला नदी (रामगंगा की सहायक नदी) पर बन रही बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बताया कि जमरानी बांध एक बहुउद्देशीय परियोजना है जिसके निर्माण से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की लगभग 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

श्री महाराज ने कहा कि 3,808 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध होगा। जबकि इससे मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण और नदी प्रवाह के नियमन में सहायता और जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री महाराज के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

More From Author

महाराज ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट सहित चार लेन सड़क का किया निरीक्षण

सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.