‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं एवं जनसाधारण को किया रवाना

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण’ अभियान के अंतर्गत देहरादून जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प सभा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न स्थानों से बसों को रवाना किया गया।

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं एवं जनसाधारण को बसों के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना किया। इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, बस संयोजक मुकेश कुमार सहित वयोवृद्ध जनों का माला पहनाकर एवं मिष्ठान व फल वितरित कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए यात्रा को रवाना किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को राजनीति का आधार बनाते हुए देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रतीक है तथा इसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता उत्साहजनक है।

उन्होंने बताया कि देहरादून जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जिसके पश्चात यात्रा रैली के रूप में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं आमजन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर नंदकिशोर जी, सुनील रावत, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनसाधारण उपस्थित रहे।

More From Author

“आंगन मिलन सेवा” जैसे कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: डॉ. प्रेमचंद 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर परमार्थ निकेतन में विशेष यज्ञ आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.