‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

  • आंगनबाड़ी केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर खुर्द में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, लाभार्थी महिलाओं तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. अग्रवाल का तिलक लगाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित नौनिहालों को टॉफियां एवं अन्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में प्रतिभाग किया और मातृशक्ति को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित होता है तथा उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए बच्चों का उचित पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और मातृशक्ति का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने का प्रयास करें।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी धस्माना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती चंचल देवी, सहायिका श्रीमती सविता देवी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती पूजा गौड़, श्रीमती विदिता वर्मा, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती संतोषी नेगी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

More From Author

विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ

बैठक में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.