22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

  • रेलवे बोर्ड के सचिव ने भारतीय रेलवे में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की
  • चल रहे विशेष अभियान मापने योग्य परिणामों और वेस्ट टू वंडर पहलों पर केंद्रीत
  • इस माह अंत तक 1 लाख स्थानों की सफाई, 7 लाख वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप तथा ई-वेस्ट के निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय रेलवे/इकाइयों में लंबित मामलों 6 (एससीडीपीएम-6) के निपटान के लिए विशेष अभियान की प्रगति समीक्षा करने और उसे सुदृढ़ करने के लिए 08.10.2026 को रेलवे बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय रेलवे के एजीएम, मंडल के एडीआरएम, क्षेत्रीय रेलवे के सीपीआरओ, उत्पादन इकाइयों के जीएम, रेलवे पीएसयू के सीएमडी/एमडी, प्रशिक्षण संस्थानों के डीजी, रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारी और फील्ड इकाइयों में एससीडीपीएम-6 के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अभियान के लक्ष्यों के आधार पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें मापने योग्य परिणामों और लंबित मामलों के समय पर निपटान पर ध्यान केंद्रीत दिया गया। भारतीय रेलवे ने 1,00,000 सफाई स्थलों, 7,00,000 वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।

इस वर्ष के फोकस के अनुरूप, ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार “ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान”” और जीएफआर के तहत स्क्रैप निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए कचरे से अद्भुत चीजें बनाना (वेस्ट टू वंडर) जैसे बेहतर तरीकों की भी पहचान की जा रही है।

अभियान के नागरिक-केंद्रित हिस्से में ‘रेल जन संवाद’ शामिल है, जिसमें युवाओं की भागीदारी के लिए ‘रेल जन युवा संवाद’ एक समर्पित मंच उपलब्ध है। पूरे देश में सभी स्टेशनों पर 22.10.2026 को ‘रेल जन संवाद’ आयोजित किया जाना है।

भारतीय रेलवे में अपनाए गए विशेष अभियान 6 की कुछ प्रमुख पहल नीचे दी गई हैं:

•     हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, दिल्ली में सफाई अभियान।

•     4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए सरहिंद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठोस कचरा पृथक्करण अभियान।

•     रेलवे कर्मचारियों और प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए नागपुर में सेंट्रल रेलवे द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

•     ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए ईस्टर्न रेलवे के सियालदह डिवीजन द्वारा जागरूकता और क्षमता-बढ़ाने के सत्रों का आयोजन।

•     रेल सुविधाओं की सफाई में सुधार के लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा सफाई और स्वच्छता अभियान।

•     सफाई और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न गतिविधियां।

रेल मंत्रालय 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने और इसके सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

More From Author

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी गति

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.