उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का हरिद्वार में तीसरा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

  • हरिद्वार में आयोजित हो रहा तीसरा स्वास्थ्य विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट
  • प्रदेश भर से एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग की 11 टीमें ले रही हिस्सा
  • दो मैदानों में चलेगा 12 दिनों तक क्रिकेट टूर्नामेट, टूर्नामेंट में होगे 25 मैच

हरिद्वार। उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का हरिद्वार में हरिद्वार हैल्थ प्रीमियर लीग के बैनर तले तीसरा क्रिकेट टूर्नामेेंट का आयोजन 21 अक्टूबर शुरू हो गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश भर से एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग की 11 टीमें भाग ले रही है। स्वास्थ्य विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट हरिद्वार में 12 दिनों तक चलेगा। इस बात की जानकारी जिला अस्पताल के पीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट ऋषि एकाडमी मैदान, जमालपुर और एसएस मैदान बहादराबाद में खेला जायेगा। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 28 मैच खेले जाएगे। जिनमें 25 लीग मैंच, 2 सेमी फाइनल मैच और 1 फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में विजेयता टीम में मैन आफ दा मैच और फाइटर आफ दा मैच को सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच जितने वाली टीम को सीएमओ हरिद्वार द्वार ट्राफी प्रदान की जाएगी।

More From Author

एनपीपीएल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने बचाई जच्चा-बच्चे की जान

मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में हरकी पौड़ी से हुआ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.