देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद पर सुशोभित होने से लेकर अपना कार्यकाल पूरा करने तक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हर पल प्रदेश की विकास यात्रा में अपना अमूल्य योगदान दिया है और उन्होंने यहां के संस्कार और संस्कृति को सदैव आगे बढ़ाने का काम किया है। श्री महाराज ने कहा कि बतौर राज्यपाल उनके विविध अभिभाषणों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों सहित 108 प्रमुख संबोधनों को शामिल किया गया है।
- Home
- उत्तराखण्ड
- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
Posted in
उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
एनपीपीएल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने बचाई जच्चा-बच्चे की जान
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
एनपीपीएल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने बचाई जच्चा-बच्चे की जान
Posted by
मुकेश कुमार
‘वन पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण एवं प्रबंधन’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
