इस बार 181 फुट लम्बे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन

  • मेघनाथ एवं कुम्भकरण के 70-70 फीट के पुतले होंगे दहन

देहरादून। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में 181 फुट लम्बे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जबकि मेघनाथ एवं कुम्भकरण के 70-70 फीट के पुतले बनाए गए है, जिनका दहन किया जाएगा। यहां परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 79वां दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शोभा यात्रा गोपीनाथ मंदिर से कालिका माता भवन में पहुंचेगी वहां पर भवन कालिका मंदिर समिति एवं संगीत मंडली द्वारा स्वरूपों का स्वागत किया जाएगा इसके बाद शोभायात्रा मोती बाजार ,राजपुर रोड, एस्ले हाॅल से होती हुई परेड ग्राउंड में साढ़े चार बजे पहुंचेगी एवं साढ़े पांच बजे लंका दहन होगा। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत छह बजकर पांच मिनट पर रावण दहन होगा इसके उपरांत साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा दर्शन लाल चैक से होती हुई घंटाघर पलटन बाजार से कालिका मार्ग में वापस पहुँचेगी एवं इसके अगले दिन भरत मिलाप 21 अक्टूबर को शोभायात्रा दोपहर एक बजे बजे गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण से कालिका मंदिर मार्ग से चकराता रोड, कनाट प्लेस, घंटाघर से राजपुर होती हुई एस्ले हाॅल से होती हुई परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वहां पर स्वरूपों की पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड घंटाघर पलटन बाजार कोतवाली धामावाला राजा रोड हनुमान चैक से मोती बाजार होती हुई कालिका मार्ग पर समाप्त होगी। इस बार विशेष रूप से रावण का पुतला जिसकी लंबाई 181 फुट की है जो अपने आप में देखने लायक है। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से दशहरा कमेटी के महामंत्री पंकज कालरा, कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो, ग्राउंड प्रमुख हरीश डोरा, संजय चांदना, दर्जाधारी अशोक वर्मा, अमित कपूर, संजीव विरमानी, रसिक भाटिया, वेद प्रकाश शर्मा, संजीव विज, मनोज साहनी, योगेश व्यास एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

माँ कालरात्रि की आराधना, हवन और विशाल भंडारे के साथ परमार्थ विद्या मन्दिर, चन्द्रेश्वर नगर में गूँजी शक्ति, साधना और सेवा की दिव्य त्रिवेणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.