आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर विकास भवन परिसर में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महिलाओं ने लगाए आकर्षक उत्पादों के स्टॉल

रुद्रपुर। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन, रुद्रपुर परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी के निर्देशन में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभिन्न आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर रुद्रपुर एवं गदरपुर विकासखंड की समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने हस्तनिर्मित एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया।

स्टॉलों में दीपावली की सजावट एवं उपहारों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइनिंग दीये, मंदिरों में सजावट हेतु आर्टिफिशियल झालर, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चॉकलेट एवं की-रिंग जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। वहीं, पारंपरिक एवं स्थानीय खानपान को बढ़ावा देने के लिए मूंग दाल की बड़ी, पहाड़ी खीरे की बड़ी, पेठा बड़ी, पहाड़ी नमक, मसाला नमक, हरा नमक एवं जीरा पाउडर जैसे घरेलू उत्पाद भी उपलब्ध कराए गए।

इन उत्पादों की विशेषता महिलाओं द्वारा स्वयं की मेहनत एवं कौशल से तैयार की गई आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुएं, स्थानीय संसाधनों का उपयोग तथा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद का समावेश है। दीपावली के अवसर पर ये उत्पाद घरों की सजावट, पूजा-अर्चना एवं उपहार देने के लिए उपयोगी विकल्प प्रदान करते हैं।

इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना, उनके उत्पादों को पहचान दिलाना तथा स्वरोजगार एवं आजीविका के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

More From Author

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.