जलभराव की समस्या के समाधान हेतु 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला स्थित आडवाणी प्लॉट में बरसात के दौरान प्रतिवर्ष होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान हेतु 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सागर गिरी ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों एवं नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। गंगा किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों से लेकर टाइल्सयुक्त सड़कों के निर्माण और प्रत्येक घर तक पेयजल लाइन पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 8 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की बात है। इससे वर्षों से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों को निजात मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनके प्रयासों का निरंतर हिस्सा रहा है। आडवाणी प्लॉट में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप नेगी, पंचायत सदस्य रश्मि उनियाल, प्रमिला देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन में ‘कला प्रवाह’ का भव्य शुभारंभ

विधायक डॉ. प्रेमचंद से ग्राम सभा असेना/डोबरा के नवनियुक्त महिला मंगल दल के सदस्यों ने की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.