विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य संगठनात्मक विषयों, पार्टी की गतिविधियों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा-वार्ता हुई।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में अपने विचार साझा किए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की एकजुटता, समन्वय और सामूहिक प्रयासों से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

More From Author

धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस के पावन अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक बांटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.