श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन चेतना दिवस के रूप में मनाया

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन (रूप चतुर्दशी) को शांतिकुंज में चेतना दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर ग्यारह दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल एवं मां गायत्री का पूजन-अर्चन किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और साधकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, महिला मण्डल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित देश-विदेश के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More From Author

दीपावली पर दीपों से जगमगाया शांतिकुंज और देसंविवि परिसर

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.