दीपावली पर दीपों से जगमगाया शांतिकुंज और देसंविवि परिसर

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में दीपावली का पर्व श्रद्धा, उल्लास और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज की बहिनों ने पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों और दीपों से सजाया।
मुख्य कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने वैदिक विधि-विधान से बहीखाता पूजन किया। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं लेखा विभाग प्रभारी श्री हरीश ठक्कर ने भी बहीखातों का पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज के संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों ने किया।
इस अवसर पर अपने संदेश श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि दीपावली प्रकाश और पवित्रता का पर्व है। यह हमें अपने घर, कार्यस्थल के साथ अंतःकरण को भी स्वच्छ और पवित्र बनाने की प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विचारों, आचरण और जीवनशैली में शुद्धता आवश्यक है। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि दीपक प्रकाश का माध्यम के साथ ही स्नेह और आत्मप्रकाश का प्रतीक है। हमें अपनी प्रतिभा और संसाधनों का एक अंश दूसरों के जीवन से अंधकार दूर करने में लगाना चाहिए।
शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार ने दीपावली को पारंपरिक उत्सव के साथ सेवा, संस्कार और आत्मविकास के संदेश के रूप में मनाया। इस अवसर पर ट्रस्टी श्री हरीशभाई ठक्कर, श्रीमती शैफाली पण्ड्या, श्री योगेन्द्र गिरि सहित देश-विदेश से आए हजारों साधक उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई

श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या का 76वां जन्मदिन चेतना दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.