जन्मभूमि, कर्मभूमि और तपोभूमि की पावन रज-जल लेकर रवाना हुईं तीन रथ यात्राएं

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए तीन रथ यात्राएं रवाना हुईं। विधिवत पूजन-वंदन के बाद इन यात्राओं को विदाई दी गई।
तीनों रथों में माताजी की जन्मभूमि (आंवलखेड़ा), कर्मभूमि (हरिद्वार) और तपोभूमि मथुरा (जयपुर ) की पावन रज एवं जल रखा गया है। ये उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेंगी। इस दौरान गायत्री परिवार के परिजन स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मशताब्दी समारोह का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। तीनों यात्राएं 19 नवंबर तक शांतिकुंज लौटेंगी।
शांतिकुंज से रवाना होने वाली यात्रा को व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरि और पश्चिमोत्तर जोन के समन्वयक श्री वीरेंद्र तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गायत्री परिजनों ने पूजन किया और यात्रा की सफलता की कामना की।

More From Author

देसंविवि की गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डाॅ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.