अब एम्स से माधव सेवा सदन तक संचालित होगी बस सेवा

  • हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने दान की बस, रोगियों को मिलेगी सुविधा

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश से माधव सेवा विश्राम सदन तक अब बस सेवा का संचाालन किया जायेगा। इसके लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स को अपने सांसद कोटे से एक बस दान की है। माधव सेवा विश्राम सदन में रूकने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को एम्स तक आवागमन करने में इस सुविधा से विशेष लाभ होगा।

एम्स में उपचार हेतु आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए वीरभद्र मार्ग स्थित माधव सेवा विश्राम सदन में आवास और भोजन की व्यवस्था पिछले 2 वर्षों से संचालित की जा रही है। अब इस सदन में रूकने वाले रोगियों के लिए एम्स तक आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। एम्स परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के तहत बुद्धवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बस सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एम्स से माधव सेवा सदन तक आवागमन सुगम बनाने हेतु बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। कहा कि यह बस सेवा मरीजों व उनके परिजनों को होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए एक बड़ी पहल है। बतादें कि चारधाम यात्राकाल के दौरान स्थानीय लोगों को समय पर वाहन न मिलने से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद द्वारा दान की गई इस बस सेवा के संचालन से रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी परेशानी कम होगी।

इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सांसद त्रिवेन्द्र रावत का आभार प्रकट करते हुए इसे मरीजों के हित में एक सराहनीय योगदान बताया और कहा कि इससे मरीजों का आने-जाने में विशेष सुविधा होगी। माधव सेवा विश्राम सदन के सचिव संदीप मल्होत्रा ने सांसद श्री त्रिवेंद्र रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सेवा का लाभ एम्स में आने वाले रोगियों एवं उनके सहायकों को निश्चित रुप से मिलेगा जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है। संस्थान के जन संपर्क अधिकारी डाॅ. श्रीलोय मोहंती ने बताया कि इस बस सेवा का संचालन ट्राॅमा सेन्टर के सम्मुख से माधव सेवा सदन तक दैनिक स्तर पर किया जायेगा। इस मौके पर संस्थान के डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डीडीए ले. कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री सहित माधव सेवा विश्राम सदन के अधिकारी मौजूद थे।

More From Author

एम्स ऋषिकेश में मनाया गया ‘हेड-नेक कैंसर जागरूकता माह’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.