- वैश्य समाज देश की आर्थिक एवं सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार: डॉ. प्रेमचंद

हरिद्वार। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान महासभा के पूर्व मुख्य संरक्षक स्वर्गीय श्री ज्वाला प्रसाद “अनिल” जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. अनिल जी का जीवन समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने और वैश्य समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा, जो सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक एवं सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने संगठन की एकजुटता, समाज हित में सक्रिय भागीदारी तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद गर्ग जी, संरक्षक श्री अवधेश अग्रवाल जी, श्री हीरालाल मित्तल जी, श्री राजीव मोहन अग्रवाल जी, कृष्ण कुमार सिंघल जी (पूर्व दर्जाधारी), श्री अजय गुप्ता जी, श्री मधु गोविल जी, श्रीमती भारती गर्ग जी, श्रीमती नीलिमा अग्रवाल जी, श्री श्यामलाल अग्रवाल जी, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल जी सहित अग्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
