अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 में राज्यपाल ने किया डॉ. नरेश चैधारी को सम्मानित

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में उत्कृष्ठ संयोजन एवं व्याख्यानों के लिये ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राफेेसर द्धडॉ-ऋ नरेश चैधरी को प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया। पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरलद्धसे-नि-ऋ गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति भारतीय रेडक्रॉस के सदस्य ध्ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राफेेसर द्धडॉ-ऋ नरेश चैधरी को उत्कृष्ठ संयोजन एवं विशेष व्याख्यानों के लिए विशेष रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता ह,ै परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक समर्पित सेवा करता है, यह विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है। डॉ- नरेश चैधरी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इस प्रकार समय-समय पर सम्मानित किये जाने वाले व्यक्ति को विशेष प्रोत्साहन मिलता है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित होकर समर्पित सेवा देने के लिये अग्रसर रहता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने डॉ- नरेश चैधरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में दिये गये समर्पित एवं सराहनीय उत्कृष्ठ सहयोग संयोजन के लिए विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ- नरेश चैधरी को जब भी कोई दायित्व अन्य विभागों द्वारा दिया जाता है, उसे वह सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी कार्यशैली के अनुरूप कर्मठता एवं समर्पण भावना से उत्कृष्ठ रूप से पूर्ण करते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक लक्ष्मीराज चैहान ने भी डॉ- नरेश चैधरी को विशेष धन्यवाद देते हुए विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया। डॉ- नरेश चैधरी को सम्मानित किये जाने पर कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्राफेेसर द्धडॉ-ऋ अरूण कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव नरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड महासचिव बी-एम- मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ- मनोज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ- राजेश कुमार सिंह ने भी विशेष रूप से बधाई दी। डॉ- नरेश चैधरी ने सम्मानित होने पर राज्यपाल एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार के सम्मानों से जो प्रोत्साहन प्राप्त होता वह मेरे लिए जीवन की अमूल्य एवं अतुलनीय पूंजी है जो मुझे और अधिक कर्मठता एवं ऊर्जा से कार्य करने के लिए प्रेरणा दायक है। साथ ही साथ मेरे शुभ चिंतक भी सम्मान मिलने पर जो शुभकामनायें मुझे समय-समय पर देते हैं वह भी मेरे लिए ऐसी शक्ति प्रदान करती है जिससे मैं कभी भी किसी भी चुनौती पूर्ण कार्यों का नेतृत्व करने के लिये संकोचहीन होकर सहर्ष पहल करते हुए हमेशा अग्रणीय रहता हूं।

More From Author

सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभः मदन कौशिक

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.