बीएचईएल ने डिस्पैच किया 700 मेगावाट टीजी स्टेटर

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की कैगा परियोजना के लिए, 700 मेगावाट क्षमता वाले टर्बो जनरेटर स्टेटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर उसे डिस्पैच किया। एनपीसीआईएल के एसोसिएट डायरेक्टर विवेक अग्रवाल ने, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक दिनेश सिंह, एन. एस. राणा तथा कपिल यादव की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को रवाना किया। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने स्टेटर की सफल आपूर्ति के लिए बीएचईएल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े एवं जटिल कंपोनेंट का सफल निर्माण और डिस्पैच, न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में बीएचईएल की तकनीकी दक्षता एवं उन्नत विनिर्माण क्षमताओं का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल देश के घरेलू न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम में एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से विकसित यह टर्बो जनरेटर स्टेटर उच्च तापमान एवं चुनौतीपूर्ण ग्रिड परिस्थितियों में भी, अधिकतम दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन में सक्षम है। अत्याधुनिक सिमुलेशन एवं टेस्टिंग क्षमताओं के बल पर विकसित यह स्टेटर, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षणों में सफल रहा है तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना का प्रतीक है। यह उपलब्धि महंगे विदेशी उपकरणों के आयात एवं विदेशी मुद्रा व्यय को कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को फटकार

सहकारिता सदस्यों के साथ बैठक आयोजित, वार्षिक आम सभा एवं सहकारिता संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.