भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

  • मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन किया गया था। उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त श्रीमती बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य श्री जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्रीमती अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी श्री अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त श्री राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड कु. योजना एवं कु. इशा ठाकुर उपस्थित थीं।

More From Author

शांतिकुंज और देसंविवि में मनाई गई धन्वंतरि जयंती

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.