चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन-रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

  • जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य
  • सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा
  • विगत एक दिन में 113 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
        जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
          परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 26 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत सूरजपुर कॉलोनी सीसी 25 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है,कुल 25 कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 15 मीटर,गुप्ता कॉलोनी पावर ब्लॉक 28 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 सीसी रोड 25 मीटर,अजितेश विहार पावर ब्लॉक 20 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 88 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

More From Author

बालक- बालिका राजदूत बने, आयोजित किया ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास: महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.