देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
- Home
- उत्तराखण्ड
- सीएम धामी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Posted in
उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
Posted by
मुकेश कुमार
SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रायोगिक कार्यशाला प्रारंभ
