डॉ. संतोष चौहान के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान का महिला कार्यकर्ताओं ने फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ज्वालापुर अहबाबनगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पुष्पा जोशी और संचालन ग्रेस कश्यप ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत, सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। भाजपा महिलाओं का सम्मान करना भूल गई है। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। सीबीआई जांच कहां तक पहुंची किसी को भी मालूम नहीं है। भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिला संबंधित किसी भी अपराध में भाजपा नेताओं का ही नाम आता है। कार्यक्रम संयोजक शाहजहाँ मुमताज और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष चैहान ने कहा कि आज की महिला पुरुषों से अधिक कार्य कर रही हैं।

कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को आगे रखा। भाजपा महिलाओं का शोषण करती है। सबसे पहले कांग्रेस ने ही महिलाओं को आरक्षण देने की आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी शामिल थीं। सरकार पूरी तरह से नाकाम साबितभो चुकी है। इस अवसर पर ममता सिंह, विजय जोड़ी, सुमन अग्रवाल, यास्मीन, शब्बो परवीन, इसराना, अजरा यास्मीन, सायरा बानो, जाहिरा बेगम, जैनब, नािजया खातून, निशा, महमूदा, इशरत जहां, मैना, फरजाना, संजीता, नसीमा, हुस्नजहां, समीना, मेहरुन्निसा, सकीना, अजरा आसमीन, रानी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने एवं भूस्खलन से बाढ़ की स्थिति

ब्रह्माकुमारीज ने मंत्री प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट समेत राज्य मंत्रियों को बांधी राखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.