डा. नरेश चौधरी ने प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से किया प्रशिक्षित

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 प्रशिक्षण के 11वें चरण में इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेेसर (डा.) नरेश चौधरी ने 600 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के 11वें चरण के अंतर्गत 600 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों को इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमैन प्रोफेेसर (डा.) नरेश चौधरी ने कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराना, भीड़ नियंत्रण, साधु संतों अखाड़ों के अमृत स्नान (शाही स्नान) एवं पेशवाईयों की परम्पराओं पर तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, स्वंयसेवी सामाजिक संस्थाओं से पुलिस का परस्पर सामान्जस्य स्थापित करते हुए पुलिस कार्मिकों की विशेष भूमिका निर्वहन के लिये विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया। डा. नरेश चौधरी ने 1986 कुंभ मेला, 1996 सोमवती स्नान, 1998 कुंभ मेला, 2004 अर्द्धकुंभ मेला, 2010 कुंभ मेला, 2011 शांतिकुंज द्वारा शताब्दी वर्ष में हुई भगदड़ वाली घटनाओं की कुंभ मेले डयूटी करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को विस्तृत जमीनी जानकारियां अवश्य होनी चाहिये जिससे हम विशेष सतर्क रहते हुए इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। डा. नरेश चैधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से 2004 अर्द्धकुंभ मेले की घटना को केन्द्रित करते हुए अवगत कराया कि वह उत्तराखण्ड बनने के बाद का सबसे बड़ा एवं प्रथम स्नान पर्व था जिसमें हमारी पुलिस में अधिकतर नये एवं अनुभवहीन कर्मी भी थे।
जिससे हमारा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा सामाजिक स्वंयसेवी संस्थाओं से सामान्जस्य का अभाव था जिससे अफवाओं के कारण घटना हुई और हरिद्वार में पहली बार कर्फ्यू लगाना पड़ा उससे सबक लेकर कुंभ मेले में कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समय-समय पर स्थानीय नागरिकों से हमेशा सामाजस्य बनाते हुए उनके द्वारा दिये सुझावों पर अमल किया जिससे सभी चुनौतीपूर्ण स्नान पर्वों को निर्विध्न एवं कुशल से सम्पन्न कराया। डा. नरेश चौधरी ने स्वंय द्वारा भी लगभग 04 दशकों से सभी कुंभ मेला, अर्द्धकुंभ मेला, सोमवती, कांवड़ एवं अन्य बड़े-बड़े स्नान पर्वों तथा अन्य चुनौती पूर्ण आयोजनों में किये गये सहयोग एवं दायित्वों के निर्वहन पर भी प्रशिक्षणार्थियों को रुबरू कराया। डा. नरेश चौधरी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों एवं कुंभ मेला प्रशासन का विशेष धन्यवाद दिया कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों से जो कुंभ मेले में कार्य करने वाले कार्मिकों को जमीनी हकीकत की विशेष रूप से जानकारियां मिलती हैं तथा उसका सीधा लाभ इतने बड़े मेले को सहजता से निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने में होता है और पूर्व में हुई घटनाओं की कमी भी होती है।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक

अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की कड़ी निंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.