
हरिद्वार। माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को नारी जागरण, युवा चेतना और युग निर्माण के संदेश से जोड़ने के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय में 21 व 22 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इनकी तैयारियों के क्रम में रविवार को समारोह स्थल पर भूमिपूजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।
