- भारतीय महिला हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय: डॉ. अग्रवाल
ऋषिकेश। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा 44 वर्ष बाद स्वर्ण पदक जीतने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरे देश का मान बढ़ाया है। 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करना भारतीय महिला हॉकी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ आगामी ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की प्रतिभा और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगामी ओलंपिक में भी देश का गौरव बढ़ाएगी।
