गदरपुर में शुभ लाभ CLF की वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी का गठन

गदरपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के विकासखंड गदरपुर में शुभ लाभ क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ग्रामोत्थान (REAP) एवं NRLM की ब्लॉक टीम, CLF स्टाफ, निदेशक मंडल (BOD) के सदस्य, बैंक सखी, पशु सखी, लाभार्थी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

वार्षिक आम सभा के दौरान विगत वर्ष में CLF द्वारा किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही अल्ट्रा पुअर रिकवरी, CBO एंटरप्राइजेज, शेयर धन (Share Dhan), व्यवसायिक योजना (Business Plan), कलेक्शन सेंटर हेतु भूमि चयन, SHG E-KYC एवं CCL से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

सभा के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रूपवती को अध्यक्ष, श्रीमती पूजा को सचिव एवं श्रीमती ऊषा राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना गया। AGM एवं चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। सभी सदस्यों ने CLF के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, संस्था की पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा समूह की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस प्रकार शुभ लाभ CLF की वार्षिक आम सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

More From Author

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.