गंगा के बीच बने टापू में फंसे 21 लोगों को जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

  • रेस्क्यू किये गये लोगों में 10 पुरूष, 07 महिलाए और 04 बच्चे थे शामिल
  • जल पुलिस की सतर्कता और तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में उस वक्त हंडकम्प मच गया, जब अचानक गंगा का जल स्तर बढने पर स्नान के लिए कबीर कुटीर घाट के पास बने टापू पर गये कुछ लोग जिनमें पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल थे, फंस गये। गंगा का जल स्तर बढने के साथ-साथ तेज बहाव को देखकर फंसे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचा दिया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंची और टापू पर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू कर दिया। जल पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से टापू पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में 10 पुरुष, 07 महिलाएं तथा 04 बच्चे शामिल हैं, जोकि दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं। पुलिस ने आमजन से अपील हैं कि गंगा में स्नान के दौरान सावधाानी का विशेष धयान रखे और गंगा के बीच बने टापू और गहरे पानी में जाने से बचे। रेस्क्यू किये गये लोगों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी जान बचाने के लिए जल पुलिस को आभार जताया है।

More From Author

बैसाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन में तैनात अधिकारियों को किया ब्रीफ

पी.एन.बी. ने धूमधाम से मनाया अपना 132वां स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.