गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक डॉ. प्रेमचंद का नेपाली पटका एवं नेपाली टोपी पहनाकर भव्य स्वागत

रायवाला। ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला में “श्री राम जानकी महिला तीज कमेटी मोतीचूर” द्वारा आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में समिति की ओर से डॉ. अग्रवाल का नेपाली पटका एवं नेपाली टोपी पहनाकर तथा पारंपरिक तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मेजर धन सिंह थापा की वीरता, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित हरितालिका तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, नारी शक्ति, पारिवारिक प्रेम एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण आपदा का उल्लेख करते हुए डॉ. अग्रवाल ने सभी से आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता और पड़ोसी धर्म निभाना हम सभी का दायित्व है।

डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा नेपाल को भेजी गई राहत सामग्री एवं सहायता ने आपदा प्रभावित लोगों को कठिन समय में संबल प्रदान करने का कार्य किया है। भारत सदैव अपने पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के साथ खड़ा रहा है।

इस अवसर पर नीलम रोका (अध्यक्ष), प्रिया बोहरा (सचिव), पूर्णिमा आले (कोषाध्यक्ष), जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सविता शर्मा, जयेंद्र रमोला, के.के. थापा, धीरज थापा, दीप्ती न्यूपौने, रीता थापा, शांति राणा, माया देवी, संध्या ठाकुर, अनीता खड़का, मीना थापा, बिंदु राणा, सुनीता मगर, माया थापा, गंगा खड़का, दिनेश पौड़ेल, रमेश पौड़ेल, गोपाल आले, अनीता प्रधान, शीला, दिव्या पौड़ेल सहित छिद्दरवाला तीज कमेटी, रायवाला तीज कमेटी तथा मोतीचूर एवं हरिपुर कला के समस्त गोरखाली परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

श्री शिव शक्ति मंदिर में विधायक निधि से निर्मित टिन शेड के लिए जनप्रतिनिधियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद का आभार जताया

महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.