ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत सीएलएफ गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। जनपद उधम सिंह नगर में ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक श्री शुभंकर कुमार झा के नेतृत्व में सहायक प्रबंधक–आजीविका श्री अंकित बालियान एवं सहायक प्रबंधक–मूल्यांकन एवं अनुश्रवण श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा विकासखंड बाजपुर एवं काशीपुर का भौतिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।


भ्रमण के दौरान विकासखंड बाजपुर में सीएलएफ के अंतर्गत प्रस्तावित मधुवन रिटेल आउटलेट एवं वे-साइड ईटरीज गतिविधियों का स्थल निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित गतिविधियों की प्रगति, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं संचालन की संभावनाओं का जायजा लिया गया तथा गतिविधियों को प्रभावी एवं लाभप्रद रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत विकासखंड काशीपुर अंतर्गत हिंदुस्तान सीएलएफ का भी भौतिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएलएफ की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।


भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान विकासखंड स्तरीय स्टाफ एवं सीएलएफ स्टाफ को गतिविधियों के सुचारू संचालन, समयबद्ध प्रगति, अभिलेखों के उचित संधारण तथा परियोजना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस भौतिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सीएलएफ की गतिविधियों को धरातल पर सुदृढ़ करना, प्रस्तावित उद्यमों को प्रभावी रूप से संचालित करना तथा ग्रामीण महिलाओं की आजीविका एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।

More From Author

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

परमार्थ गंगा तट पर मानसून में गंगा की दिव्य धारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.