गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं

  • जिला कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे होगा ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम

देहरादून। गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप आगामी 10 अगस्त (सोमवार) को जिला कार्यालय सभागार, देहरादून में आयोजित ‘समाधान दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वा 11.00 बजे किया जाएगा।

आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नेे जनपद के समस्त संबंधित विभागों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ निर्धारित समय पर जिला कार्यालय सभागार पहुंचकर समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

More From Author

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.