जनता मिलन कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं सुना

रायवाला। ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़ ने किया।

जनता मिलन कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतू सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने 100 मीटर सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही प्राइमरी स्कूल हरिपुर कला में विद्यार्थियों की शैक्षिक सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से दो स्मार्ट बोर्ड विधायक निधि से देने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनता से निरंतर संवाद के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं को समझकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मितिका शर्मा, उप प्रधान मनोज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, प्रीति बहुखंडी, आशीष कुकरेती, दीपमाला कंबोज, जयप्रकाश मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद शिष्टाचार भेंट

विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.