- विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा
- बापू ग्राम के प्रभावित परिवारों के हित में हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के बापू ग्राम में देर शाम आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय पर कुछ लोगों द्वारा राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस मामले की वास्तविकता को समझती है और किसी भी प्रकार की राजनीति का जवाब जनता स्वयं देगी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से जब-जब मुलाकात हुई, तब-तब सिलसिलेवार तरीके से क्षेत्रवासियों की समस्या को उनके समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्रवाई में विषय को उठाने से लेकर सरकार द्वारा ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजे जाने के निर्णय तक लगातार प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बापू ग्राम के प्रभावित परिवारों के हित में आगे भी हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, “इस विषय को लेकर जहां कहीं जाना पड़ेगा और जिससे भी मिलना पड़ेगा, मैं जाऊंगा। क्षेत्र के किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दूंगा।”
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान एवं विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम मैं पार्षद मुस्कान चौधरी ने डॉ अग्रवाल द्वारा बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण पर किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कुसुम देवी प्रमुख खेड़ा मंदिर, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, नामित पार्षद सुमन रावत, नामित पार्षद पूनम डोभाल, महिला मोर्चा महामंत्री विनीता बिष्ट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, महिला मोर्चा मंत्री विजय देवी नौटियाल, महिला मोर्चा आईटी संयोजक विनीता वर्मा, महिला मोर्चा मंत्री मिनाक्षी पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



