जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार। जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 334 ए पर हटाया गया अतिक्रमण।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए पर सड़क किनारे सिंहद्वार से लक्सर एवं पुरकाजी आदि क्षेत्रों से अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को हटाया जा रहा है,इसके साथ ही सड़क किनारे लगाए फड़, ठेलियों एवं खोखे को भी हटाया जा रहा है,जिससे कि राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु बाधित न हो सके।

More From Author

सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत झांझरा में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः झांझरा में 613 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ। लाभ भी, समाधान भीः 181 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ, 11 आयुष्मान, 20 आधार अपडेशन, 04 लोगों की पेंशन मौके पर स्वीकृत शिविर में दर्ज 98 में से 37 शिकायतें मौके पर निस्तारित

सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.