सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया

 हरिद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज हरिद्वार में गंगा सभा द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा सभा के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम जी द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। शपथ के माध्यम से आमजन को यह संकल्प दिलाया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएंगे, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाएंगे तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हर संभव सहायता करेंगे। साथ ही, अपने परिवार, समाज एवं संपर्क में आने वाले लोगों को भी सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, सचिव शैलेश गौतम, सचिव उज्ज्वल पंडित, तथा तीर्थ पुरोहितगण हिमांशु वशिष्ठ, राजकुमार झा, अमित झा एवं वंश वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा एवं परिवहन कर अधिकारी सुश्री वरुणा सैनी ने सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नागरिकों से यातायात नियमों के पालन में सक्रिय सहयोग की अपील की।

More From Author

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

शीत लहर के दृष्टिगत गरीब एवं बेसहारा लोगों को राहत देने की दिशा में नगर निगम की सराहनीय पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.