जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद किया

ऋषिकेश विधानसभा के कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक से संवाद किया।

कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि राज्य योजना एवं विधायक निधि के माध्यम से कृष्णा नगर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने विकास कार्यों के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में हाल ही मे लगाई गई 165 स्ट्रीट लाइटों के लिए भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी भी बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण से जुड़ा क्षेत्र है। इस विषय को लेकर वह लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं और निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनके हितों का संरक्षण हो।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में रहा है और आगे भी जनता की आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, आरती दुबे, निर्मला, श्यामावती, सुनीता शुक्ला, योगेंद्र चौधरी, योगेंद्र सैनी, सुनील यादव, कल्याण सिंह, दयासागर, अशोक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीण मिले विधायक डॉ. प्रेमचंद से

कलेक्ट्रेट में समाधान दिवसः 140 जनसमस्याएं प्रस्तुत, नाले पर कब्जे से लेकर पेंशन ठगी और संपत्ति विवादों पर डीएम के कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.