कांवडियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः डॉ. राजेश गुप्ता

  • स्वास्थ्य विभाग अब तक दे चुका करीब 66 हजार कांवडियों का स्वास्थ्य सेवाए
  • कांवडियां की लगातार बढती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
  • मेले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टॉफ दिन-रात कांवडियों की सेवा में जुटा

हरिद्वार। कांवड मेले में लगातार कांवडियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग दिन रात कांवडियों की सेवाओं में जुटा हुआ है। अगर स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो 30 जुलाई से 04 अगस्त की देर शाम तक कांवड मेला क्षेत्र में लगाए गये 34 अस्थाई चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों के जरिये 66 हजार कांवडियों को स्वास्थ्य सेवाए दी जा चुकी है।

कांवड मेला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कांवड मेले में बढती कांवडियों की संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी व्यवस्थाओं को ओर पुख्ता करते हुए पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात की गई है। जिनके जरिये कांवडियों को स्वास्थ्य सेवाए दी जा रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग के सामने सब से ज्यादा मरीज दुर्घटना के 3,193, डायरिया के 2,996, दाद खुजली के 11,865, बुखार के 10,671, ततईयां व मधुमक्खी काटने के 71, डॉग के काटने के 47, बंदर के काटने के 34 आये है।

वहीं एक कांवडिये की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कांवड मेले में कांवडियों की सेवाए देने के लिए दिन रात जुटा है। स्वास्थ्य विभाग के पास कांवडियों के उपचार देने के लिए पर्याप्त औषधाी व संसाधान मौजूद है। मेले में तैनात चिकित्सकों समेत समस्त स्टॉफ को सवेंदनशीलता के साथ कांवडियों को स्वास्थ्य सेवाए देने के लिए तन्मयता दिखाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही उनको स्पष्ट चेताया गया हैं कि किसी भी प्रकार की कांवडियों व श्रद्धालुओं के उपचार में कोई कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवड मेले में तैनात हम सभी सौभाग्य शाली है कि हमको अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ कांवडियों की सेवा करने का अवसर मिला है, इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

More From Author

कांवड़ मेले में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माधयम से हो चुका सात हजार शिवभक्तों का उपचार

नगर निगम आसमान से ड्रोन से सफाई व्यवस्था पर रख रहा नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.