कुम्भ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डा. वी मुरुगेशन

हरिद्वार। अपराध एवं कानून व्यवस्था अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी. मुरुगेशन द्वारा कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार के दृष्टिगत कुम्भ मेला में पुलिस विभाग की प्रारम्भिक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु सीसीआर स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आहुत की गयी। इस अवसर पर डा0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री राजीव स्वरुप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला, श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, श्री मणीकान्त मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, श्रीमति सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक, यातायात हरिद्वार, सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी आदि मौजूद रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार द्वारा वर्तमान तक की गयी तैयारियों एवं भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कुम्भ मेला-2027 की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन योजना, संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीकों के उपयोग के अलावा कुम्भ मेला-2027 हरिद्वार में चरणवार सुरक्षा बलो की नियुक्ति के सम्बन्ध में विस्तार से विचार विमर्श करते हुए समीक्षा की गई तथा कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में अधिनस्त अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।साथ ही अवगत कराया गया कि जनपद में कुंभ की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एँव सीमावर्ती जनपदों से आवश्यक समन्वय बनाकर कार्यवाही की जाये जिससे कि हम प्रत्येक पहलू पर सार्थक प्रयास करते हुए उक्त आयोजन को सकुशल सम्पन्न हो सके।
अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था महोदय द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहन विचार विमर्श के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से कुम्भ मेला विश्व का सबसे बडा आयोजन है।

उक्त आयोजन को निर्विघन एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कुम्भ मेला में आगमन करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं व त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराना उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसके लिए कुम्भ मेला पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये साथ ही कुंभ मेले में बनाये जा रहे जोन, सेक्टर एंव कुंभ मेले में लगने वाले पुलिस बल को विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा बेठक में उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ कुंभ मेला क्षेत्र का भौतिक रुप से भ्रमण कर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया एंव एटीसी पहुंचकर कुंभ मेला प्रशिक्षण ले रहे जवानों के प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षित स्टाफ एँव उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

More From Author

प्रशासन ने चलाया नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.