“मां काली पूजा महोत्सव” में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के मायाकुंड में देर शाम सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक “मां काली पूजा महोत्सव” में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा डॉ. अग्रवाल का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉ. अग्रवाल ने मां काली के चरणों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही पुजारी भोला गोस्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मां काली की आराधना शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को संजोने के साथ ही समाज में आस्था, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ती है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धनीराम मंडल, उपाध्यक्ष संजय दास, सचिव संदीप राजवंशी, सह सचिव तुषार बढ़ई, कोषाध्यक्ष पवन सिंह, पार्षद अजय दास, नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.