“महिला समानता दिवस” पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश। “महिला समानता दिवस” के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। डॉ. अग्रवाल ने सभी सम्मानित महिलाओं को पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, विधिक सहायता, जनप्रतिनिधित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के विकास का विषय नहीं, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण का आधार है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना समाज में सकारात्मक प्रेरणा का कार्य करता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, अधिवक्ता आरती मित्तल (पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष, बार एसोसिएशन एवं बाल कानून जागरूकता अभियान संस्था), अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल, महिला समूह संस्था से सीमा पयाल एवं विधिक सहायता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं अधिवक्ता सारिका पुंडीर को सम्मानित किया गया।

डॉ. अग्रवाल ने सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज की अन्य बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

More From Author

ओणम, अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता, समृद्ध भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का महापर्व

मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.